बायतु नरपत कोडेसा बायतु बायतु मुख्यालय पर सोमवार को बायतु, बाटाडू व भीमड़ा के दलित समाज के लोगो ने बायतु उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञात रहे कि जालौर जिला के आडवाड़ा गांव में आपेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर मेघवाल समाज के लोगों पर व संत शंभुनाथ सैलानी ,चंचल नाथ मठ बाड़मेर के साथ अभद्र व्यवहार व धक्का-मुक्की एवं समाज के लोगों के साथ मारपीट करने पर समस्त मेघवाल समाज बायतु बाटाडू व भीमड़ा के द्वारा बायतु उपखण्ड अधिकारी को निंदनीय घटना बता कर ज्ञापन देते हुए तथा तुरंत मुलजिमों पर उचित कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।इस मौके पर दलित समाज के सम्पतराज कोडेचा भीमड़ा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बायतु, नरसिंगाराम चवदहिया पूर्व जिला परिषद सदस्य, रमेश झाख उपप्रधान बायतु, नरपत कोडेचा बायतु भाजयुमो मंडल मंत्री बायतु, कानाराम पंवार बाटाडू,ओमाराम बारुपाल सिंगोडिया, घमंडाराम देवपाल सींगोडिया, खेमा राम देवपाल सींगोडिया, रेवन्तराम देवपाल सींगोडिया, गिरधारी राम, नरेश पवार बाटाडू, आसुराम पूर्व सरपंच सींगोडिया, मोटाराम...